फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई की 10वीं की टॉपर को 1.21 लाख रुपये का चेक भेंट किया

Wed, 06 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (वि)। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने 10वीं में सौ फीसदी अंकों के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली हर्षा अरिप्रसाथ को विद्यालय की ओर से 1.21 लाख रुपये का चेक दिया। चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने वंश कौशिक (98.8 प्रतिशत), अनमोल बर्तवाल (98.6 प्रतिशत), मान्या गोयल (98.2 प्रतिशत), स्वस्तिका पटेल (98.2 प्रतिशत) को 51-51 हजार रुपये का चेक दिया। इस दाैरान 14 शिक्षकों को 11-11 हजार और प्राचार्य को 51,000 रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें