फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से बना जाति प्रमाणपत्र निरस्त

Sun, 27 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बीते दिनों पकड़े फर्जी जाति, स्थायी प्रमाणपत्र के बाद डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। जांच के दौरान 28 दिसंबर 2024 को फाजिल पुत्र तौफिक अहमद निवासी वार्ड नंबर छह, मुण्डिया पिस्तौर बाजपुर का ओबीसी जाति प्रमाणपत्र कूटरचित दस्तावेज से बना होने की पुष्टि हुई। आवेदक ने गृहकर प्रमाणपत्र की रसीद कूटरचित लगाई गई थी। पिता तौफिक अहमद ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2005 से पूर्व असालतपुर तहसील स्वार जिला रामपुर में निवासरत था। तहसील के रवि नामक व्यक्ति से मिलकर 6000 रुपये देकर जाति प्रमाणपत्र बनवाया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक जानकी प्रसाद द्विवेदी ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि फर्जी ओबीसी जाति प्रमाणपत्र बनाकर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया गया है। क्षेत्रीय पटवारी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें