दिनेशपुर। गांव बुक्सौरा निवासी चंद्रप्रकाश मौर्या की मटकोटा मार्ग पर एसडीएफसी बैंक के पास स्थित सम्राट मिनी मेघामार्ट नाम से दुकान है। बुधवार रात चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 94 हजार रुपये की नकदी और 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं। पुलिस ने कैमरे के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के शीघ्र खुलासे की बात कही है।संवाद