फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मौसम के कारण बढ़े चर्म रोग के मामले

Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी के मौसम में हर रोज त्वचा संबंधी दिक्कतों को लेकर 70-80 लोग मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं। घमौरिया, चकत्ते, झाई, फंगल इंफेक्शन आदि की शिकायत बढ़ गई है। जिला अस्पताल में कई वर्षों से चर्म रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। मेडिकल कॉलेज में ही चर्म रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। लोगों के पास त्वचा संबंधी बीमारी के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज का ही भरोसा रह गया है। मेडिकल कॉलेज की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहीन खान ने बताया कि कभी-कभी ओपीडी सौ पार भी कर जा रही है। उन्होंने ढीले और हवादार कपड़े पहनने की सलाह दी। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें