संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज किया है। सोमवार देर शाम नगर मझरा प्रभु निवासी वीरेंद्र यादव और इसी मोहल्ला निवासी जसवंत सिंह के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पथराव और पाटल चल गए। इसमें वीरेंद्र यादव, रामप्रसाद, आकाश, छवि, सुमन और सरोज और दूसरे पक्ष से जसवंत सिंह, मोहित, अमित और मोनिका घायल हो गए थे।
मामले में टिंकू यादव ने तहरीर देकर बताया सोमवार शाम उसका भाई वीरेंद्र यादव और आकाश घर जा रहे थे। रास्ते में जसवंत सिंह और उसके परिवार ने अभद्रता कर मारपीट की। मामले में वीरेंद्र यादव, आकाश सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में इलाज कराया गया। वीरेंद्र यादव का हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया तहरीर के आधार पर जसवंत सिंह, मोहित, अमित, उर्मिला, मोनिका, अंजू के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 324, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई प्रकाश चंद को सौंपी गई है। एसएसआई ने बताया दोनों पक्ष के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस की ओर से आठ लोगों पर पहले ही शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।