फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और खौलता तेल फेंकने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में वार्ड नंबर 13 खेड़ा निवासी रफीक अहमद ने कहा है कि बीते 30 मार्च को उनकी पत्नी अफरोज दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि दुकान के सामने वाली दुकान पर बैठे वसीम ने अफरोज पर अश्लील टिप्पणी की और उनकी बेटी का नाम लेकर भी गलत टिप्पणी की थी। इसका विरोध करने पर वसीम ने उनकी पत्नी पर पत्थरों से हमला कर दिया। वसीम ने अपने भाई सददाम, दानिश, पिता यासीन और अपने सहयोगी शाकुल नवी को बुला लिया। आरोप है कि लाठी डंडों और हथियारों से लैस अभियुक्तों ने उनकी दुकान व घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी बेटी से अश्लील हरकतें कीं। दानिश ने उनकी दुकान में कड़ाही में खोलते तेल को पत्नी एवं पुत्री के चेहरे पर फेंक दिया। इससे दोनों के चेहरे बुरी तरह से झुलस गए।
आरोप है कि बाद में आरोपियों ने जलता हुआ सिलिंडर घर व दुकान में फेंककर पूरे परिवार को जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया। वहां मौजूद लोगों ने परिवार को हमलावरों से छुड़ाया था। उन्होंने अस्पताल ले जाकर पत्नी व बेटी का इलाज कराया। उन्होंने घटना की शिकायत थाना पुलिस और एसएसपी से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें