फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर एलईडी और नकदी चोरी

Sat, 26 Aug 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में जनसेवा केंद्र में लगे दरवाजे का टूटा शीशा। - संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। पहाड़गंज में जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरों ने वहां से एक एलईडी और छह हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 15 पहाड़गंज निवासी जोगेंद्र सिंह घर के नजदीक जनसेवा केंद्र की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर रॉड से उसका शटर तोड़ा। इसके बाद युवकों ने दरवाजे में लगे शीशे को तोड़ा और दुकान के अंदर दाखिल हुए। युवकों ने दुकान के अंदर काफी देर तक छानबीन करने के बाद वहां रखी छह हजार रुपये की नकदी और एक एलईडी पार कर दी। इसके बाद सभी युवक स्कूटी में सवार हो कर वापस चले गए। तड़के आसपास के लोगों ने जोगेंद्र को उनकी दुकान में चोरी होने की सूचना दी। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचित किया और वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें