फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक के साथ गई किशोरी घर से ले गई नकदी

Sat, 17 Jun 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के रंपुरा निवासी एक युवक पर क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में रंपुरा के एक व्यक्ति का कहना है कि वार्ड नंबर 8 निवासी ऋषभ 13 जून को उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया है। बेटी घर से जेवर और बीस हजार रुपये भी ले गई है। पूर्व में ऋषभ ने उसकी बेटी से दूर रहने का समझौता किया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की विवेचना सुनील बिष्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन


किशोरी को लेकर फरार किशोर धरा

सितारगंज। किशोरी को लेकर फरार किशोर को पुलिस ने नानकसागर से दबोचा। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं, किशोरी के मेडिकल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 13 जून को शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि एक किशोर किशोरी को भगा ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने नानकसागर के पास से दोनों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 व 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें