फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उड़ाए 96 हजार

Sun, 09 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 96,233 रुपये उड़ा दिए। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आदर्श बंगाली कॉलोनी निवासी गोपाल साधुका ने तहरीर में बताया कि एक उनके पास एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है, जिसकी लिमिट 1,10,000 रुपये है। 28 फरवरी को मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा कर 2,50,000 करने का झांसा दिया। उनकी सहमति के बाद मोबाइल में ओटीपी आने लगे। कॉल करने वाले के पूछने पर उन्होंने उसे सभी ओटीपी बता दिए। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1,10,000 रुपये की निकासी हो गई।
विज्ञापन

छात्रा के साथ 90 हजार की धोखाधड़ी

रुद्रपुर। साइबर ठग ने दिल्ली विवि की एक छात्रा के साथ 90,000 रुपये की ठगी कर दी। घटना के पांच माह बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी श्रेया जायसवाल ने तहरीर में बताया कि 21 नवंबर 2022 को उनके मोबाइल फोन में अमेजन की तरफ से एक लिंक आया। उसमें खोलने पर ट्रांजेक्शन कराने की स्कीम के बारे में बताया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर उनके माध्यम से कई ट्रांजेक्शन कराए। उनके खाते से 90,200 रुपये उड़ गए। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पीड़िता को रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें