फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से किशोर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म/सितारगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट, तमंचा, कारतूस, खोखा मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शक्तिफार्म के ग्राम तिलियापुर निवासी 17 वर्षीय किशोर आठवीं का छात्र था। वह शुक्रवार शाम घर से करीब एक किमी दूर अपने खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल लाए। एसएसआई हरविंदर सिंह ने घायल किशोर के परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोर ने शाम 6:50 बजे अपने पिता के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर जान का खतरा बताया।
परिजन घर से करीब एक किमी दूर अपने खेत में घटनास्थल पर पहुंचे तो किशोर घायल अवस्था में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अभिलाषा पांडे ने किशोर के सिर में गोली लगने की आशंका जताई। इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसआई जगदीश तिवारी ने घटनास्थल से तमंचा, कारतूस, खोखे समेत सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन






सालभर पहले चली गई थी किशोर की आवाज

सितारगंज। परिजनों के अनुसार करीब एक साल पहले अचानक किशोर की आवाज चली गई थी। वह बोलने से लाचार हो गया था। इसके लिए उसका इलाज चल रहा था। आवाज चले जाने के करण वह अवसाद में रहता था।


संदिग्ध हालात में युवती की मौत

खटीमा। संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम एक युवती को परिजनों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवती का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि युवती ने जहर खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें