बाजपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दियोहरी निवासी गुरजीत सिंह ने तहरीर में कहा कि 29 नवंबर 2023 की रात वह कार से अपने घर जा रहा था। तभी एक पैलेस के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। उसने कार रोकी जिस पर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की।