फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आत्महत्या के प्रयास मामले में अब तक केस दर्ज नहीं

Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सूदखोर की धमकियों से परेशान एक युवक बीते दिन आत्महत्या के इरादे से दो मंजिला मकान की छत के छज्जे से फंदा लगाकर झूल गया था। इसी दौरान फंदा खुलने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की पत्नी ने तहरीर दी है, केस अभी दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द निवासी चंद्रपाल (40) ने किसी सूदखोर से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। सूदखोर के आठ हजार रुपये शेष बच गए थे। बीते रविवार देर रात लगभग 11 बजे सूदखोर चंद्रपाल के घर पहुंचा और उसकी पत्नी पार्वती व बेटी आंचल (11) के सामने गालियां देते हुए अभद्रता करने लगा। समझाने-बुझाने पर वह चला गया। चंद्रपाल की पत्नी पार्वती देवी ने बताया परिजनों के सामने बेइज्जती से क्षुब्ध होकर उसके पति ने दो मंजिला मकान के छज्जे से चादर बांध कर आत्महत्या का प्रयास किया। छज्जे में बंधा फंदा खुलने से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पत्नी पार्वती ने समाजसेवी गगन कांबोज के माध्यम से पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर एसपी अभय सिंह ने बताया मामले की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जिसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें