सितारगंज। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 30 जून को वह परिवार के साथ खेत में धान लगाने के लिए गए थे। इस दौरान घर में उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी गांव का ही सौरभ सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बताया कि जब वह खेत से घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर में डरी-सहमी बैठी थी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद