जसपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम नई आबादी सीपका निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी अमरजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह और सोना कौर ने उसके खेत की मेड़ काटकर यूकेलिप्टिस व पॉपलर के पेड़ लगाए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ कई बार अभद्रता कर मारपीट की थी। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में निष्कर्ष न निकलने पर एसडीएम कार्यालय में शिकायत की गई। राजेंद्र के अनुसार तीन फरवरी को आरोपियों ने खेत में काम कर रहे उसके बेटे पवनदीप सिंह को दराती से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज की मामले की जांच की जा रही है।