फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में विधवा से मारपीट पर छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मकान पर कब्जा करने की नीयत से विधवा से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव पंडरी निवासी स्वर्ण कौर पत्नी स्व. छिंदर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी मकान में कब्जे की नीयत से सात अप्रैल को उसके घर में घुस आए। इसके बाद पूरन, आदित्य, अमर, उदय ठाकुर, पार्वती और देवावती ने गाली-गलौज और लाठी-डंडे से मारपीट की। चीखने-चिल्लाने पर उसकी बहन राणो कौर और आसपास के ग्रामीण ने उसकी जान बचाई। साथ ही, उसे उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया। बताया कि कोतवाली पुलिस के कार्रवाई न करने पर 8 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत की। पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें