बाजपुर। केलाखेड़ा के वार्ड नंबर पांच निवासी मुन्तियाज अली ने तहरीर दी। आरोप है कि नौ जून को बिहारन उसके दरवाजे पर गालीगलौज कर रही थी। विरोध करने पर बिहारन और उसके परिजन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके परिजनों के संग लात घूसों से मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसके घायल परिजनों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहब्बे अली, मोहब्बत अली, शकील, सुभान, अफजाल, आसिम, परवेज, बिहारन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है।