काशीपुर। दो पक्षों में हुई गालीगलौज और मारपीट में आईटीआई पुलिस ने दो पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
12 मार्च को खड़कपुर देवीपुरा निवासी निवासी सोनम पत्नी विजय कुमार ने अपने पड़ोसी पूनम पत्नी बॉबी, विशाल, ऋषि और कोमल पर गालीगलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी तरह दूसरे पक्ष के कोमल ने गोमती, सोनम, सिमरन और बंटी पर भी एक राय होकर मारपीट कर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आईटीआई पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने मामले में विशाल और दूसरे पक्ष के विजय कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद