फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार माह में ही बिखर गया कैरीज वे

Fri, 09 Feb 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड पर पुलिया के साथ सड़क पर चार माह बाद कैरीज वे (पैच) टूटने से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई 2023 में काशीपुर-कुंडेश्वरी मार्ग पर संडे मार्केट के पास पुलिया का एक हिस्सा धंस गया था जिसे अस्थाई रूप से मरम्मत कर ठीक कर दिया गया। लेकिन 11 अगस्त को बारिश में पूरी पुलिया ही धंस गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से आवागमन के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद लोनिवि और सिंचाई विभाग ने अक्तूबर के बीच में पुलिया बनाकर दोनों ओर कैरीज वे (पैच) बनवा दिया था। जिस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। करीब चार माह में ही कैरीज वे टूट गया। लोनिवि के सहायक अभियंता बीएस भंडारी ने बताया कि सड़क पर कैरीज वे (पैच) टूट कर गड्ढा बन गया है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें