रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज की कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल और बीबीए विभाग की ओर से संयुक्त एक दिवसीय छात्र सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं से रिज्यूम बनाने से लेकर इंटरव्यू का सामना करने सहित अन्य बारीकियों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता रजत गुप्ता ने तमाम कंपनियों में नौकरियों के बारे में गेटवे की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को फ्रीलांसिंग जॉब की जानकारी भी उपलब्ध कराई। वहां प्राचार्य प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. मनोज पांडेय, डॉ. गरिमा जायसवाल, डॉ. गुंजन जलाल, डॉ. सपना ठाकुर, डॉ. विकास पलड़िया, कमल जोशी आदि उपस्थिति रहे।