फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दस्तावेज नहीं दिखाने पर गत्ता फैक्टरी सील

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव लंकुरा स्थित गत्ता फैक्टरी में निरीक्षण करती टीम। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
केलाखेड़ा। प्रदूषण की शिकायत पर तहसीलदार ने श्रम, प्रदूषण नियंत्रण की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार को गांव लंकुरा स्थित गत्ता फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर फैक्टरी को सील कर दिया है।
गांव लंकुरा निवासी एक व्यक्ति ने सात दिसंबर को एसडीएम आरसी तिवारी को शिकायती पत्र देकर गत्ता फैक्टरी पर प्रदूषण का आरोप लगाते हुए फैक्टरी का संचालन बंद कराने की मांग की थी। आरोप है कि फैक्टरी के प्रदूषण से संक्रामक रोग फैलाने की आशंका, दूषित पानी खेतों में आने से फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने तहसीलदार बाजपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाजपुर और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काशीपुर की तीन सदस्यीय टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने टीम के साथ फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी प्रबंध मौके पर श्रम सहित अन्य विभागों की एनओसी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिस पर फैक्टरी संचालन इकाई का सील कर दिया गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें