किच्छा। गदरपुर के ग्राम सूरजपुर निवासी अमरजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे अनूप सिंह के साथ नानकमता गुरुद्वारे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सिरौलीकलां गांव के पास एक मानसिक रोगी सड़क पार कर रहा था, जिसे बचाने के प्रयास में कार एक ट्रक से टकराते हुए डिवाइडर पर चड़ गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद में 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी को मामूली चोटें आई हैैं। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।