बाजपुर। बरहैनी के पूर्व प्रधान संदीप आनंद के घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली लेकिन सफलता नहीं मिली।
पूर्व प्रधान संदीप आनंद ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह कार मंगलवार देर रात घर के बाहर खड़ी की थी। बुधवार सुबह कार गायब मिली। आसपास खोजबीन करने पर पता नहीं चला। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा के अनुसार कार चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।