फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्रत का सामान लेने के लिए काशीपुर आ रहा था रवि
विज्ञापन


काशीपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
ब्रहस्पतिवार शाम करीब छह बजे रहमतगंज स्वार रामपुर निवासी रवि कश्यप (22) पुत्र धर्मपाल सिंह सामान लेने बाइक से काशीपुर जा रहा था। आईटीआई थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के सामने कार चालक ने गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन भी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार को सहारा दे रहा था। हादसे से मृतक की मां कृष्णा देवी और बहन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें