फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार ने ई-रिक्शा पर मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

Mon, 24 Jul 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर बैठी वृद्धा सड़क किनारे जा गिरी और सिर पर नाले का किनारा लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार क्षेत्र निवासी एक भाजपा नेता की है।
विज्ञापन

मूलरूप से झारखंड निवासी विश्वेश्वर प्रसाद विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा नेता विवेक सक्सेना के पास श्रमिक हैं। उनका पुत्र पिंटू ठेकेदार रमेश गौतम का चालक है और उनकी लेबर साइड पर रहता है। सोमवार सुबह विश्वेश्वर प्रसाद अपनी पत्नी सुनीता देवी (55) के साथ ई रिक्शा से अपने बेटे के पास जा रहे थे। इसी दौरान शिवालिक भवन छात्रावास के पास टा-कालोनी से निकली कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पेड़ों के बीच फंस गया और उसमें बैठी सुनीता देवी छिटककर दूर नाले के पास जा गिरीं। सिर नाले के किनारे से टकराने के कारण वह लहूलुहान होकर मूर्छित हो गईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल सुनीता को हादसे में शामिल कार से विश्वविद्यालय अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस में तहरीर देने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें