रुद्रपुर। एक महिला ने एक कार सवार पर उनकी कार पर टक्कर मारकर उनके चालक को जख्मी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बिलासपुर के ग्राम भरतपुर स्थित बतरा कालोनी निवासी मोनिका छाबड़ा ने कोतवाली में दी शिकायत में कहा कि वह एक मई को अपने चालक के साथ कार से रुद्रपुर मुख्य बाजार जा रही थी। डाकघर के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राकेश कुमार की पसलियों व सीने में गुम चोट आई हैं। टक्कर लगने के बाद उनकी कार आगे जा रही एक पर टकरा गई। इसके बाद दोबारा ऑडी कार ने उनकी कार में टक्कर मारी और चालक कार लेकर लिंक रोड से भाग गया।