फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पिकअप से भिड़ी कार, हुआ नुकसान

Sat, 14 Jun 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर कार पीछे से पिकअप से भिड़ गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि सवारियों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नैनीताल हाईवे पर बिग बाजार के नजदीक कार (यूके 06 एएन 6159) आगे चल रहे पिकअप (यूपी 15 डीटी 2075) में पीछे से भिड़ गई। दोनों वाहन हल्द्वानी की ओर से नगर में आ रहे थे। सूचना पर सीपीयू की टीम के साथ ही सिडकुल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कार चालक ने पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा होने की बात कही। वहीं पिकअप चालक ने वाहन को साइड में लाकर ब्रेक लगाने की बात कही। सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को सिडकुल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। सिडकुल पुलिस चौकी मामले में आवश्यक कार्यवाही करेगी। दोनों वाहन स्वामियों में समझौते की बातचल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें