फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लावारिस पशु से टकराई कार, इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
हेमंत भट्ट(फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर हाईवे पर चकरपुर के पास एक कार सड़क पर बैठे लावारिस पशु से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में एनटीपीसी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात टनकपुर हाईवे पर चकरपुर-बनबसा के मध्य घने जंगल में बीच सड़क पर बैठे लावारिस पशु से कार (यूके 06 बीसी 5118) टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर लावारिस पशु की मौत हो गई। कार पुलिया से टकराने के बाद नाले में जा घुसी। इसी बीच गश्त कर रहे वन विभाग के वन बीट अधिकारी सतपाल सिंह ने घटना की सूचना चकरपुर पुलिस चौकी दी।
मौके पर टीम के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। यहां डॉक्टर नेहा ने सनसिटी बरेली निवासी हेमंत भट्ट (37) पुत्र कृष्णानंद भट्ट को मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक बरेली निवासी सोनू उर्फ जुवेल (30) को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना बरेली में उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन

देर रात में ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक हेमंत भट्ट के छोटे भाई हिमांशु भट्ट ने बताया कि उनका भाई सोमवार देर शाम को बरेली से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ था। हेमंत बरेली में एनटीपीसी कंपनी में मेकेनिकल इंजीनियर था और उसकी छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी दीपिका भट्ट, भाई व माता-पिता को बिलखता छोड़ गया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को लेकर बरेली रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें