फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नशेड़ियों ने जिला लॉजिस्टिक प्रबंधक की कार तोड़ी

Tue, 04 Apr 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएसटी सेंटर से कुछ दूरी पर नशेड़ियों का आतंक से स्वास्थ्य कर्मी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ओएसटी सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित केंद्रीय औषधी भंडार कार्यालय के पास नशेड़ियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। नशेड़ियों ने रविवार रात कार्यालय परिसर में खड़ी जिला लॉजिस्टिक प्रबंधक दीपक चंद्र जोशी की कार को ईंटों से क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसी आशंका है कि नशेड़ी कार का गेट व शीशे तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस घटना से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने रात के समय केंद्रीय औषधी भंडार कार्यालय में चौकीदार की ड्यूटी लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सरकारी वाहन भी खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें