फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन युद्धों के गवाह कैप्टन भट्ट का निधन

Mon, 20 Mar 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान गोलाबारी में कई दुश्मनों को किया था ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। चीन और पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन से लोहा लेने वाले कैप्टन रामदत्त भट्ट का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भट्ट ने 1962,1965 और 1971 की लड़ाई में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने 1962,1965,1971 कर लड़ाई में दुश्मन से लोहा मनवाया था। कै. भट्ट चीन युद्ध के दौरान चीन सीमा पर जोशीमठ में दुश्मनों से आमने-सामने गोलाबारी कर कई जवानों को ढेर किया। पाकिस्तान युद्ध के दौरान वे पंजाब के फजलका सीमा पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक भट्ट दुश्मन से बचने के लिए लाइट के ऊपर काला कपड़ा डाल देते थे। कै. भट्ट के पुत्र और राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र भट्ट बताते हैं कि उनके पिता अक्सर हमें भारतीय जवानों की बहादुरी के किस्से और अपने युद्ध के अनुभव बताते थे। वे अपने पीछे पत्नी बसंती देवी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार को शारदा घाट बनबसा में हुई अंत्येष्टि में चिता को मुखाग्नि सुशील कुमार भट्ट, देवेंद्र भट्ट एवं राजेंद्र भट्ट ने दी। वहां पर लायंस क्लब अध्यक्ष रवीश भटनागर, अंकित पांडे, दीपक कापड़ी, प्रेम मलिक, घनश्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय बंसल, एससी वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

19केटीएम02पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें