बाजपुर। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शनिवार को एसआई प्रह्लाद सिंह ने पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान बरहैनी क्षेत्र में बेरियर के पास एक कैंटर को रोका। इस पर चालक घबरा गया। तलाशी लेने पर कैंटर में लीसा से भरे 270 टिन बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हेमंत प्रसाद निवासी ग्राम अधरिया तल्ला मुक्तेश्वर नैनीताल बताया। गाड़ी के कागजात भी नहीं थे जिस पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।