फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: रुद्रपुर में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर कैंडल मार्च, गोल्ज्यू देव से लगाई गुहार

Mon, 05 Jan 2026 01:53 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रुद्रपुर में लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखा।
विज्ञापन
रुद्रपुर में कैंडल मार्च निकालते लोग शामिल विधायक ठुकराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। रविवार को शैल संस्कृति समिति की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

रविवार शाम समिति की ओर से कैंडल मार्च में नंद विहार, आनंद विहार, मैत्री विहार, मां सरस्वती, हिल व्यू सिटी, फुलसुंगा, कौशल्या, फुलसुंगी, बालाजीपुरम सहित कई कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष गंगापुर रोड पर दक्ष चौराहे के पास एकत्र हुए। यहां से शैल भवन तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचे लोगों ने अंकिता के परिजनों के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में अब सीबीआई जांच से और कुछ मंजूर नहीं है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के परिजनों को असली न्याय तभी मिलेगा जब मामले की सीबीआई जांच होगी। सरकार को सीबीआई जांच कराकर दूध का दूध व पानी का पानी करना चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिन वीआइपी के नाम सामने आ रहे हैं। उसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच के लिए सरकार को खुद आगे आना चाहिए।

कैंडल मार्च में मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू, हरीश मिश्रा, गोपाल पटवाल ,राजेंद्र बोरा, दिनेश बम, लाल सिंह, शिशुपाल, हंसी मिश्रा, प्रभा मिश्रा, नेहा पांडे ,हेमा गोस्वामी, रूपाली चौहान, श्वेता गंगवार, कंचन हर्बोला, कल्पना पांडे आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें