रुद्रपुर में कैंडल मार्च निकालते युवा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवा किसान नवरीत सिंह की याद में सैकड़ों नौजवानों ने भगत सिंह चौक से कैंडल मार्च निकाला। मुख्य बाजार से होता हुए मार्च महाराजा रणजीत सिंह पार्क में जाकर समाप्त हुआ। नौजवानों ने दो मिनट का मौन रखकर नवरीत को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि नवरीत सिंह की असामयिक मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि उसकी मौत ट्रैक्टर पलटने से नहीं बल्कि उससे पहले गोली लगने से हुई है। सभी को देश के संविधान पर पूरा भरोसा है। यदि सही तरीके से जांच हुई तो नवरीत को अवश्य ही न्याय मिलेगा। वहां पर नवरीत के चाचा यादवेंद्र सिंह, लखबीर सिंह लक्खा, गुरवीर सिंह, तरनजीत सिंह, सुशील गाबा, विशु अरोरा, मिंटू विर्क, गौरव खुराना सहित अनेक मौजूर रहे।