खटीमा के चकरपुर में मृतक जवान राजेंद्र चंद को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि देती महिलाएं।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। कुमाऊं रेजीमेंट के एक जवान की मौत के मामले में इंसाफ की मांग पर बृहस्पतिवार को उसके परिजनोें के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
बता दें कि कुमाऊं रेजीमेंट के जवान राजेंद्र चंद की पत्नी और सास पर उनकी हत्या का आरोप था। मामले में 23 फरवरी को लोगों के आक्रोश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं ने खटीमा के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से निकला कैंडल मार्च मुख्य चौराहे पर पहुंचा और यहां जमकर नारेबाजी की। मृतक जवान की माता माया देवी ने कहा कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलता वह आंदोलन जारी रखेंगी। वहां पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, लीला चंद, इंद्रा चंद, विक्रम चंद, रवि चंद, सरोज चंद, संदीप राणा, किशन चंद, गोदावरी देवी आदि थे।