गदरपुर में ग्राम मझरा मरदान में नहर की सफाई करती जेसीबी मशीन। संवाद
गदरपुर। मझरा मरदान से बमनपुरी होकर यूपी के पदमपुर आदि गांवों को जाने वाली नहर की जेसीबी मशीन की मदद से सफाई करवाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से नहर की सफाई नहीं हुई थी। बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों ने इसके बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा को बताया और सफाई कराने की मांग की। गुंजन सुखीजा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए नहर की सफाई के लिए निर्देशित किया। विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर की सफाई कराकर समस्या का निराकरण किया। वहां संदीप कंबोज, गुरुदयाल सिंह, अरुण, मनदीप, अमित, पूरन, अमन आदि थे। संवाद