फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 04 Feb 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने व अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी। सितारगंज कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकानों में जाकर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। कहा कि सड़क पर वाहन खड़े करने व अतिक्रमण करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को नाली के बाहर दुकानें नहीं लगाने और लोगों से सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से अतिक्रमण पाए जाने व सड़क पर वाहन खड़े किए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें