फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा कुंदन सिंह के जीवन से मिलती है सेवा की प्रेरणा

Tue, 21 Feb 2023 08:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में धन-धन बाबा कुंदन सिंह जी के सालाना यादगारी समागम में कई कार्यक्रम हुए। पंजाब से पहुंचे कथा वाचक बाबा बंता सिंह मुंडा पिंड वालों ने कहा कि बाबा के जीवन से निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा मिलती है। बाबा ने देश परदेस में लाखों लोगों को धर्म की राह से जोड़ा।
विज्ञापन

बाबा अमरजीत सिंह जी गालिब खुर्द वालों ने कथा कीर्तन में कहा कि बाजपुर के गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला की स्थापना बाबा कुंदन सिंह जी के आशीर्वाद से हुई है। यहां के बाबा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में लोगों को सेवा और सिमरन से जोड़ा जा रहा है। कथावाचक भाई त्रिलोक सिंह, जत्था भाई जोगा सिंह, दलजीत सिंह खालसा, दलवीर सिंह जोड़े सिंग वाले, जत्थेदार बाबा गुरबक्श सिंह जी तरना दल वाले, बाबा मोहन सिंह हजूर साहिब वाले, बाबा करनैल सिंह हजीरा वाले आदि ने भी संगत को प्रेरणा दी।
गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह संगत को धन्यवाद किया। समागम में गुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह, रमेश सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, सुखविंदर सिंह सहित दूर दराज से संगत पहुंची।
विज्ञापन


46 ने किया अमृतपान, 32 ने किया रक्तदान
बाजपुर। समागम के दौरान 46 लोगों ने अमृतपान किया। 42 श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ हुए। समाज सेवक संस्था की ओर से लगे रक्तदान शिविर में 32 सेवकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जगतार सिंह बाजवा, भगवंत सिंह, दिलेर सिंह, मन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, डॉ. अब्दुल मन्नान, वीर सिंह आदि मौजूद थे। इधर काेरोना काल में सेवा करने वाले गुरप्रीत सिंह रम्मी को मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें