काशीपुर। सैनी महासभा ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें महासभा की ओर से 25 दिसंबर को निकाली गई महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा की समीक्षा की गई। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी आह्वान किया गया। यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से राजेंद्र सैनी को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया गया।