फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कैबिनेट मंत्री सौरभ और डीएम ने लिया बाढ़ का जायजा

Thu, 10 Aug 2023 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
श​क्तिफार्म के अरविंदनगर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और जिलाधि
विज्ञापन
शक्तिफार्म। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और डीएम उदय राज सिंह बुधवार शाम झाड़ी नंबर नौ के प्राथमिक विद्यालय में बनाए राहत शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में ठहरे लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने डीएसओ विपिन कुमार, तहसीलदार पंकज चंदोला, नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी को प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री व दवा उपलब्ध कराने के लिए कहा, साथ ही एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। डीएम ने बैगुल पुल पर पहुंचकर नदी में बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदी में जमी सिल्ट को हटाने और जलपनिया नाले की सफाई व खुदाई करने, बाढ़ से प्रभावित काश्तकारों और परिवारों को समुचित मुआवजा मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विस्वास, पंकज बसु, विक्की राय, श्यामल विश्वास, दयानंद तिवारी, अजय कठायत आदि थे।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित से मिले विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवतेज

शक्तिफार्म। कांग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह बाढ़ग्रस्त अरविंदनगर सात व आठ और झाड़ी नौ नंबर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने बैगुल नदी पुल के मुहाने पर जमा मिट्टी को समय रहते नहीं हटाया, जिससे इससे तटबंध टूट गया। आरोप लगाया कि नदी के किनारे नियम विरुद्ध स्टोन क्रशर लगाए गए हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें