फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जब तक छुट्टी का संदेश आया, बच्चे स्कूल पहुंच गए

Thu, 08 Aug 2024 04:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अवकाश का मैसेज देर से मिलने के कारण अधिकतर छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच गए। इस दौरान विद्यालयों में छुट्टी की सूचना पहुंचाने में अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। बुधवार सुबह भी बारिश जारी रही लेकिन विद्यालयों में अवकाश का कोई आदेश नहीं दिया गया। इस दौरान विद्यालयों में लगे वाहन छात्र-छात्राओं को लेकर पहुंच गए। करीब साढ़े छह बजे अचानक बीईओ के पास बारिश के चलते समस्त विद्यालय बंद रखने का संदेश आया।
तब तक निजी विद्यालयों में छात्र पहुंच गए। आनन-फानन मैसेज ग्रुपों में भेजने और विद्यालयों को जानकारी देने में प्रभारी बीईओ के पसीने छूट गए। इसके बाद छात्रों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर रोड केलामोड़ स्थित एक निजी स्कूल में विद्यार्थी काफी देर तक रुके रहे। कुछ अभिभावकों ने इसकी शिकायत प्रभारी बीईओ से की। बीईओ ने विद्यालय की प्रधानाचार्य से बच्चों को घर भेजने के निर्देश दिए।

धीरेंद्र कुमार साहू,प्रभारी बीईओ ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे मैसेज मिला। इस मैसेज को सर्कुलेट करने में करीब आधा घंटा लग गया। तब तक छात्र विद्यालय पहुंच गए थे। निजी विद्यालय की प्रधानाचार्य से वार्ता हुई थी। बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय पहुंचने में देरी हो गई थी। इसलिए बच्चे स्कूल में थे।
डीएम के आदेश के बाद भी खुले स्कूल
सितारगंज। जिले में बारिश की संभावना पर डीएम ने बुधवार सुबह मौखिक आदेश जारी कर सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद नगर के कई निजी विद्यालय जिलाधिकारी के आदेश का पालन करते नजर नहीं आए। स्पष्ट आदेश के बावजूद उनके विद्यालय खुले रहे और बच्चों को मजबूरन बरसात में भीगकर स्कूल आना जाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें