दिनेशपुर में दशमी पूजा के बाद सिंदूर की होली में शामिल महिलाएं।
दिनेशपुर। दशमी विहित पूजा के साथ शक्ति की देवी का दर्पण विसर्जन किया गया। पांच दिवसीय पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन मां को सिंदूर लगाकर शंख और ऊलू ध्वनि के बीच नम आंखों से विदाई देकर कैलाश के लिए रवाना किया। नगर सहित सभी आठ स्थानों पर हो रही दुर्गा पूजा का समापन हो गया। बुधवार देर रात को नगर के सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने किया। पुरुलिया जिले से आए कलाकारों ने आदिवासी लोक कला छाऊ नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। हल्द्वानी के नुपूर कला केंद्र के कलाकारों के साथ संतूर वादिका अनुष्का मजुमदार ने अपनी प्रस्तुति दी। वहां कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह, ममता हाल्दार, तारक बाछाड़, त्रिनाथ विश्वास, शंकर चक्रवती, गगन रंधावा, नारायण हाल्दार आदि मौजूद रहे।