काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बाजपुर रोड पर बस चालकों को यातायात नियम की जानकारी दी। बस चालकों से नियमों का उल्लंघन नहीं करने को कहा। इसके अलावा यात्रियों के बेहतर व्यवहार करने और यदि किसी का सामान छूट जाए तो उसे पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर टीएसआई अरुण कुमार कॉन्स्टेबल नितेश पांथरी, होमगार्ड सलमान आदि रहे। संवाद