फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: झनकट की रामलीला में लंका दहन का हुआ मंचन

Sun, 19 Oct 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा /झनकट। ग्राम देवरी स्थित बाबा दरियानाथ मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला शुक्रवार में लंका दहन का मंचन किया गया। मंचन के दौरान पूरा परिसर राम और हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। मंचन में दिखाया गया कि हनुमान सीता की खोज में लंका पहुंचते हैं और उनका रावण से संवाद हाेता है। इसके बाद वे लंका को जला देते हैं। वहां पर किशोर सिंह राणा, ग्राम प्रधान भागीरथ सिंह, लक्ष्मण कन्याल, बलवंत धामी, हनुमान ज्याला, नंदन सिंह धानिक आदि थे। इधर, आदर्श श्री रामलीला कमेटी झनकईया की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया। वहां पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पूरन धामी, सतीश पाठक, शकुंतला देवी, दीवान सिंह अन्ना, भागीरथी खड़ायत, खीम सिंह ऐरी, जमन सिंह खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें