फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब की धधक रही भट्ठी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। पुलिस ने नदी किनारे भट्ठी जलाकर शराब बनाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 120 लीटर कच्ची शराब, भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत चालान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने ग्राम देवकली में खकरा नदी किनारे छापा मारा। नदी किनारे भट्ठी जलाकर ग्राम देवकली निवासी राजू सिंह, विनोद सिंह कच्ची शराब बना रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दो ट्यूब, कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। इस दौरान ड्रम में रखा लहन भी नष्ट किया। वहां एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी, शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नवीन जोशी, प्रकाश आर्या शामिल रहे। संवाद

51 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर। पैगा चौकी पुलिस ने छिंदरपाल सिंह निवासी ग्राम चंपतपुर चकला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर, यूपी को महुआखेड़ागंज के पास से 51 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह भी रहे। संवाद
विज्ञापन

-

13.16 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज। सिडकुल पुलिस ने सितारगंज-चोरगलिया मार्ग पर गौरव राणा निवासी ग्राम सिसौना को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 13.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया कि उसने 2400 रुपये की स्मैक बेची थी जिस पर पुलिस ने नकदी भी बरामद की है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह पुड़िया बनाकर स्मैक तस्करी करता है। उसे मजरा निवासी दंपती ने बेचने को दिया है। पुलिस ने गौरव को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद


दंपती समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

काशीपुर। गौतम नगर निवासी जौली कुमारी उर्फ सोनिया ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 जनवरी को वह पड़ोसी प्रीति से कुछ बात करने उसके घर गई थी। जहां प्रीति और उसके पति हृदेश ने उसे पीट दिया। घटना की जानकारी पर उसका पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी दंपती ने उसे भी पीटा। साथ ही जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रीति, हृदेश, भीम सिंह, सुशीला देवी, शीला देवी, विक्की, निक्की और विजयपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें