फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीएसएनएल ने खोदा हादसे का गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। राजनगर गांव में बीएसएनएल के कार्य के लिए 10 दिन पहले खोदा गया करीब पांच फीट गहरा गड्ढा ग्रामीणों की चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी के बीच यह गड्ढा छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं भरा गया तो यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। गड्ढे के आसपास न तो किसी प्रकार की कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इधर बीएसएनएल के एसडीओ प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि खोदे गए गड्ढे की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित एजेंसी और कर्मचारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने तथा गड्ढे को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य अभी पूरा होना शेष है तो तब तक बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें