फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: बीएसएफ जवान की पत्नी से आठ लाख की ठगी, बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की दी धमकी

Sat, 14 Feb 2026 01:06 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी से साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। साथ ही, उनके पति को बीएसएफ से बर्खास्त कराने और सीबीआई जांच कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज के शक्तिफार्म में बीएसएफ जवान की पत्नी से आठ लाख की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ठगी के रुपये वापस कराने की मांग की है।

शक्तिफार्म के गांव पिपलिया निवासी हरविंदर कौर ने बताया कि उसके पति गुरदेव सिंह बीएसएफ में तैनात है। बताया कि 18 दिसंबर 2025 को उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने उन्हें 95 हजार रुपये टैक्स भुगतान करने को कहा। घबराकर हड़बड़ी में उन्होंने 95 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद साइबर ठग गिरोह ने उसे लगातार अलग-अलग नंबरों से कई बार फोन किया। साथ ही, उनके पति को बीएसएफ से बर्खास्त कराने और सीबीआई जांच कराने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि इससे घबराकर उसने 24 दिसंबर 2025 तक उसके दिए अलग-अलग खातों में आठ लाख का भुगतान कर दिया। बाद में साइबर ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि आरोपी साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें