फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 24 Jun 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।

ये पढ़ें- Leopard Attack: 13 साल की लड़की पर तेंदुए ने किया हमला...चीख-पुकार सुनकर आए लोग, ऐसे भागा आदमखोर
विज्ञापन


तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें