फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वीरांगनाओं और बुजुर्ग सैनिकों का हुआ सम्मान

Wed, 03 Jan 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शांतिपुरी में बुर्जग सैनिकों को सम्मानित करते पूर्व सैनिक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
शांतिपुरी। क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर दो स्थित पंचायत भवन सैनिक भवन में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दिगंबर जोशी की अध्यक्षता में बैठक की गई। पूर्व सैनिकों ने चार वीरांगनाओं और चार बुजुर्ग सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने समस्याएं रखीं। इसमें संगठन स्तर से समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान बुजुर्ग वीरांगनाओ मानुषी देवी, हरोली देवी, पार्वती देवी, कमला पांडे और पूर्व सैनिक माधवा नन्द पांडे, बहादुर सिंह कोरेगा, कल्याण सिंह मटियानी, लाल सिंह ताकुली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। खटीमा से आए पूर्व सैनिक अध्यक्ष और प्रदेश सह संयोजक कैप्टन गंभीर सिंह धामी, कैप्टन पुष्कर सिंह बिष्ट, धन सिंह का स्वागत किया गया। वहां पर कल्याण सिंह रौतेला, देवेंद्र कोरंगा, केशव दत्त, हरीश, पुरुषोत्तम, प्रताप सिंह, भीम सिंह, केशवदत्त सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें