फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट रखेगी महामारी पर नजर

Sun, 25 Feb 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच अस्पतालों में दो करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी बीपीएचयू
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले में अब महामारी पर विशेष रूप से नजर रखने के साथ ही मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मिलेगी। पांच सरकारी अस्पतालों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृत हो गई हैं। कार्यदायी कंपनी ब्रिडकुल ने यूनिटों के निर्माण के लिए ई-निविदा निकाली हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सरकार की ओर से शहर से ग्रामीण अंचल तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। अब ग्रामीण अंचल में भी सीएचसी स्तर पर ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले के सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में 42.81 लाख, बाजपुर में 42.79, गदरपुर में 42.79 लाख, उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में 42.83 लाख एवं किच्छा में 42.88 लाख रुपये की लागत से बीपीएचयू बनेंगी। यूनिट के जरिये महामारी पर नजर रखी जाएगी। एपिडेमियोलॉजिस्ट बीमारी और महामारी का डाटा जिले के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
जांच, इलाज और टीकाकरण होगा
रुद्रपुर। बीपीएचयू स्थापित होने के बाद यहां आने वाले रोगियों को जांच, इलाज, टीकाकरण का लाभ मिलेगा। नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएचसी स्तर पर ब्लड संबंधी कई समस्याएं भी समाप्त होने के साथ मरीजों को सहूलियत मिलेगी। यूनिट में एक लैब टेक्नीशियन होगा, जो मरीजों की जांच करेगा। एक-एक एपिडेमियोलॉजिस्ट (महामारी विशेषज्ञ) होंगे। लैब के डाटा संधारण के लिए एक-एक डाटा मैनेजर रखे जाएंगे। जिनकी अलग से नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

-कोट:-
मरीजों को सीएचसी स्तर पर बेहतर जांच सुविधा देने और महामारी जैसी बीमारियों पर निगरानी के लिए बीपीएचयू बनाई जा रही हैं। बीपीएचयू के निर्माण के लिए कार्यदायी कंपनी ब्रिडकुल की ओर से ई-निविदा जारी की गई है। जल्द ही ये बनकर तैयार होंगी। इनमें अलग से स्टाफ नियुक्त होंगे। -डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें