फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डंसने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। घर में सो रहे बालक को सांप ने डंस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात अरविंदनगर गांव में विष्णु मंडल का परिवार घर में सो रहा था। रात करीब 10 बजे सांप उनके घर में घुस आया और उनके पुत्र रोहन मंडल (8) को डंस लिया। रात को ही परिजन रोहन को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। रोहन दो बहनों का इकलौता भाई था। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वन दरोगा सुखवंत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें