फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने को बॉक्सर अनन्या रवाना

Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए काशीपुर की मुक्केबाज अनन्या रावत नागपुर के लिए रवाना हो गईं। 11 अप्रैल तक नागपुर में 7वीं अंडर-17 महिला-पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर की बॉक्सर अनन्या रावत का 50 किग्रा भार वर्ग में चयन हुआ है। वह राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप में क्षेत्र समेत उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच ऋचा शर्मा ने बताया कि अनन्या रावत तीन सालों में राज्य स्तर और खेल महाकुंभ में चार स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें